वो तारा,
जिसे मैं कई दिनों से,
आकाश की एक दिशा में
देखता आ रहा हूं।
उसकी
हर गतिविधि पर
ध्यान रखता आ रहा हूं।
वो तारा
आज अपनी दिशा
बदल चुका है,
उसने अपना सफर
शुरू कर दिया है
खोज रहा है शायद,
अपनी मंजिल को
जिसका पता उसे भी नहीं है।
और मैं
अब जब भी उसे देखता हूं
उसकी दिशा बदल जाती है।
क्योंकि वह बहुत परेशान है
इतने बड़े ब्रम्हांड में
अपनी मंजिल को कैसे खोजेगा।
पर,
मुझे पूर्ण विश्वास है
कि वह तारा अपनी मंजिल
तक जरूर पहुंचेगा
और शायद वही मेरी मंजिल होगी
बस सोचता हूं कि इतने बड़े ब्रम्हांड में
उसे अपनी मंजिल कब तक मिलेगी।